मुख्य आरोपित के साथ दिखे थे थानाध्यक्ष, किये गये निलंबित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2019 12:43 AM
सहरसा : सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के विराटपुर में शादी समारोह में शामिल होना व मुख्य आरोपित के साथ सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का वीडियो का वायरल होना महंगा पड़ गया. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया है. वहीं सदर थाना की कमान सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष राजमणि को सौंपा गया है. वही […]
सहरसा : सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के विराटपुर में शादी समारोह में शामिल होना व मुख्य आरोपित के साथ सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का वीडियो का वायरल होना महंगा पड़ गया. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया है. वहीं सदर थाना की कमान सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष राजमणि को सौंपा गया है. वही सिमरी बख्तियारपुर थाना की कमान सिमरी बख्तियारपुर अंचल निरीक्षक पुनि अनिल कुमार सिंह को सौंपा गया है. जिलादेश निकलने के बाद ही कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी.
एसपी कार्रवाई को लोग वायरल वीडियो से जोड़ कर देख रहे है. मालूम हो कि विराटपुर में आयोजित शादी समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में डांसर मधु सिंह की मौत हो गयी. जिसके बाद कई वीडियो वायरल हुआ. एक वीडियो में सदर थानाध्यक्ष के भी शामिल होने की बात की पुष्टि की गयी. जिसमें सदर थानाध्यक्ष मुख्य आरोपित व शराब करोबार में सदर थाना के द्वारा ही गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के साथ नजर आ रहे थे.
जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आते ही उन्होंने सदर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया. जानकारी के अनुसार मामला वरीय अधिकारियों के संज्ञान में भी आ गया था. मामला काफी हाइ प्रोफाइल हो गया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर थानाध्यक्ष अपने सरकारी चालक व गार्ड के साथ समारोह में शामिल होने गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










