18 लोगों के मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये मेडिकल कैंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 5:42 AM
सत्तरकटैया : विशनपुर पंचायत के संतपुर गांव में अज्ञात कारणों से हुई 18 लोगों के मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये मेडिकल कैंप में सोमवार को सामान्य रोग से पीड़ित 21 लोगों का उपचार कर आवश्यक दवा दी गयी. जिसमें सभी उम्र के आदमी शामिल है. इस कैंप में पेटदर्द, उल्टी, बुखार, पेट […]
सत्तरकटैया : विशनपुर पंचायत के संतपुर गांव में अज्ञात कारणों से हुई 18 लोगों के मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये मेडिकल कैंप में सोमवार को सामान्य रोग से पीड़ित 21 लोगों का उपचार कर आवश्यक दवा दी गयी. जिसमें सभी उम्र के आदमी शामिल है. इस कैंप में पेटदर्द, उल्टी, बुखार, पेट खराब, सरदर्द, बदनदर्द, गैस, एसिडिटी, कमजोरी आदि कई लक्षण के मरीजों का उपचार डा सुनील कुमार, एएनएम सरिता कुमारी एवं अन्य के द्वारा किया गया. इस कैम्प में गंभीर रूप से बीमार या बेहोशी की स्थिति किसी भी आदमी में नहीं देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










