सहरसा के 73.33 फीसदी परीक्षार्थी हुए सफल
सहरसा : बिहार बोर्ड ने मंगलवार को मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया. परीक्षा में इस बार 68.89 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं. जो पिछली बार की तुलना में 18.77 फीसदी अधिक हैं. इस बार भी बिहार का ‘नेतरहाट’ कहे जाने वाले सिमुलतला आवासीय विद्यालय का रिजल्ट बेहतर आया है. इसी स्कूल की […]
सहरसा : बिहार बोर्ड ने मंगलवार को मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया. परीक्षा में इस बार 68.89 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं. जो पिछली बार की तुलना में 18.77 फीसदी अधिक हैं. इस बार भी बिहार का ‘नेतरहाट’ कहे जाने वाले सिमुलतला आवासीय विद्यालय का रिजल्ट बेहतर आया है. इसी स्कूल की प्रेरणा राज मैट्रिक की परीक्षा में टॉपर बनी है. प्रेरणा राज को 457 अंक (91.4 फीसदी) मिले हैं. साथ ही इस बार टॉप टेन में कुल 23 छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें 16 सिमुलतला से हैं.
आपके शहर में
इधर, सहरसा में भी परीक्षार्थियों को अपना रिजल्ट जानने की उत्सुकता बनी रही. इसे लेकर लोग अपना मोबाइल चेक करते रहे. अभिभावक व परीक्षार्थी इंटरनेट कैफे पर भी जमे रहे. पहले दिन के 11 बजे ही रिजल्ट जारी करने की बात कही गयी थी. लेकिन देर शाम तक परीक्षार्थी इसका इंतजार करते रहे. वहीं रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राअों के चेहरे खुशी से खिल उठे. कुछ छात्रों को कम अंक पाने का दुख भी था. वहीं ऐसे छात्र जो पास न हो सके, अगली बार अौर अच्छे से तैयारी कर परीक्षा देने की बात कह रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए