एसडीओ को जान मारने की धमकी

Published at :04 May 2014 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ को जान मारने की धमकी

सिमरी बख्तियारपुर : मुखिया पति व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एसडीओ आलोक रंजन को जान से मारने की धमकी दी. यह घटना शुक्रवार की रात घटी. जानकारी के अनुसार सलखुआ प्रखंड के मोबारकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया, वर्तमान मुखिया पति मो अखलद व अन्य समर्थकों ने एसडीओ के निजी आवास का घेराव किया, गाली-गलौज […]

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर : मुखिया पति व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एसडीओ आलोक रंजन को जान से मारने की धमकी दी. यह घटना शुक्रवार की रात घटी. जानकारी के अनुसार सलखुआ प्रखंड के मोबारकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया, वर्तमान मुखिया पति मो अखलद व अन्य समर्थकों ने एसडीओ के निजी आवास का घेराव किया, गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी भी दी. इस संबंध में एसडीओ आलोक रंजन ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है.

आवेदन में कहा गया है कि वे शुक्रवार की रात शर्मा चौक स्थित निजी आवास पर थे. मोबारकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया, वर्तमान मुखिया पति अखलद व मशीर, मैराज, खालिद एवं अन्य लोग आकर गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर कहा कि पंचायत में शहर की तरह बिजली रहनी चाहिए, नहीं तो जान से मार देंगे.

उनके साथ आये लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर रानीबाग स्थित पावर सब स्टेशन पहुंचे और बिजली कर्मी के साथ गाली-गलौज की. लोगों ने धमकी देते हुए बिजली आपूर्ति को ठप करा दिया. एसडीओ ने अभियुक्तों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की. थानाध्यक्ष आरके शरण ने बताया कि प्राथमिकी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन