देसी शराब बनाने वाले मिनी फैक्ट्री से 10 हजार लीटर शराब जब्त

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 02 Mar 2026 6:17 PM

विज्ञापन

देसी शराब बनाने वाले मिनी फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है.

विज्ञापन

सौरबाजार. देसी शराब बनाने वाले मिनी फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है. यह कार्रवाई सौरबाजार पुलिस द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के अजगैवा पंचायत स्थित गढ़िया गांव में की गयी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देसी चुलाई शराब की मिनी फैक्ट्री को नष्ट किया है. अजगैबा पंचायत के गढ़िया गांव के बहियार में यह बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन शराब की भट्टी को नष्ट किया है. वहीं मौके से पुलिस ने 10 हजार लीटर देसी शराब को नष्ट करते हुए भारी संख्या में शराब बनाने वाले उपकरण को भी जब्त किया. कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष खालिद हयात, अपर थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती, सत्यप्रकाश कुमार, चंदन कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. फिलहाल पुलिस शराब माफियाओं को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. सूत्रों के अनुसार, यहां गांव से दूर बहियार में वर्षों से पुलिस को चकमा देकर गढ़िया गांव के कुछ युवा तस्करों द्वारा देसी चुलाई शराब बनाने के साथ-साथ उसे तस्करी करने का काम किया जा रहा था. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें नष्ट कर दिया है, लेकिन पुलिस अब भी तस्कर तक नहीं पहुंच पायी है. मामले में सौरबाजार अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि दस हजार देसी चुलाई शराब और उन्हें बनाने वाले उपकरण को नष्ट किया गया है और तस्कर की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन