RRB Group D Exam पोस्ट की सीबीटी परीक्षा के दौरान आधार से होगा वेरीफिकेशन, पढ़ें पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

RRB Group D Exam परीक्षा के जरिए रेलवे करीब 1 लाख पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी. आरआरसी की ओर से जारी नोटिश में कहा गया है कि सीबीटी परीक्षा से पहले या परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा.

विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से देशभर के विभिन्न शहरों में होने वाली प्रस्तावित (RRB Group D Exam 2022) ग्रुप डी परीक्षा (CBT) संभावित 17 अगस्त 2022 को होनी है. इसके लिए 30 जून को डेट जारी कर दिया गया है. रेलवे की ओर से इसमें बाग लेने वाले अभ्यर्थियों को लेकर एक अहम सूचना देते हुए कहा कि सीबीटी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों का वेरीफिकेशन आधार से होगा. बताते चलें कि रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 के करीब 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 17 अगस्त 2022 (संभावित तिथि) से कई चरणाों में होनी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरआरबी की विभिन्न वेबसाइटों पर जो सूचना जारी की गई है उसके अनुसार जो अभ्यर्थियों ने 7वें वेतन आयोग के तहत आरआरसी ग्रुप डी भर्ती में आवेदन किया है वे 17 अगस्त से परीक्षा में भाग ले सकेंगे. रेलवे लेवल-1 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स की इस भर्ती परीक्षा के जरिए रेलवे करीब 1 लाख पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी. आरआरसी की ओर से जारी नोटिश में कहा गया है कि सीबीटी परीक्षा से पहले या परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा.

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले से जारी होंगे. यानी परीक्षा अगर 17 अगस्त को है तो 13 अगस्त को छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 7 या 8 अगस्त को अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी की जानकारी दे दी जायेगी. जिससे अभ्यर्थियों को यह पता लग जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में होनी है. ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए करीब 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया है. इसमें रेलवे ग्रुप डी की 1.03 लाख वैकेंसी को भरेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन