सुगौली-मझौलिया रेलखंड पर पानी चढ़ने के कारण कई ट्रेनों के रूट बदले

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Jul 2021 11:40 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर-पनियहवा रेलखंड पर सुगौली-मझौलिया स्टेशन के बीच बाढ़ का पानी आने के कारण कई ट्रेनें रद्द की गयी हैं. कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

पटना. समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर-पनियहवा रेलखंड पर सुगौली-मझौलिया स्टेशन के बीच बाढ़ का पानी आने के कारण कई ट्रेनें रद्द की गयी हैं. कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.

इसकी जानकारी पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने दी. गुरुवार को मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस, अमृतसर-दरभंगा, गोरखपुर-कोलकाता बदले मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा व बांद्रा टर्मिनस से खुलने वाली बांद्रा टर्मिनस-बरौनी, आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर बदले मार्ग छपरा–मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी.

वहीं, आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस बदले मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते, बरौनी–बांद्रा टर्मिनस, गुवाहाटी-जम्मूतवी व दरभंगा–अमृतसर बदले मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी.

वहीं, गुरुवार को नरकटियागंज से खुलने वाली नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज-रक्सौल, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज व रक्सौल-नरकटियागंज रद्द की गयी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन