भोले बाबा मंदिर को बचाने में जुटे लोग

Published at :25 Apr 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
भोले बाबा मंदिर को बचाने में जुटे लोग

पुन: निर्माण कार्य का किया गया उद्घाटन डेहरी कार्यालय. सोन नहर कैनाल के तट पर कलकतिया पुल के समीप बने शिव मंदिर व घाट के जर्जर होने के कारण कभी भी मंदिर ध्वस्त होने की आशंका से चिंतित शहरवासियों ने सोमवार को इसके जीर्णोद्धार की कमान संभाली. समाजसेवी इंजीनियर ललन सिंह के हाथों जीर्णोद्धार कार्य […]

विज्ञापन

पुन: निर्माण कार्य का किया गया उद्घाटन

डेहरी कार्यालय. सोन नहर कैनाल के तट पर कलकतिया पुल के समीप बने शिव मंदिर व घाट के जर्जर होने के कारण कभी भी मंदिर ध्वस्त होने की आशंका से चिंतित शहरवासियों ने सोमवार को इसके जीर्णोद्धार की कमान संभाली.

समाजसेवी इंजीनियर ललन सिंह के हाथों जीर्णोद्धार कार्य के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने नहर में पानी आने से पहले जीर्णोद्धार कार्य को पूरा कराने का संकल्प लिया. अपने उद्घाटन भाषण में श्री सिंह ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार में समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए. मौके पर जयप्रकाश कश्यप, अवधेश शर्मा, मिन्टू कुमार, प्रियरंजन कुमार, विनोद जयसवाल, जय प्रकाश चौधरी, कृष्णा राज, नरेश यादव, सत्येंद्र शर्मा, प्रकाश पासवान, धीरज पासवान, बजरंगी पासवान, संजय विश्वकर्मा, मनोज कुमार, श्री यादव, विनित यादव, अमित गुप्ता आदि ने लोगों से अपील किया कि मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में आगे बढ़ कर हाथ बताएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन