शिविर में ढाई सौ दिव्यांगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Published at :26 Jan 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
शिविर में ढाई सौ दिव्यांगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

दिव्यांगता प्रतिशत के हिसाब से दिये जायेंगे प्रमाणपत्र सासाराम (ग्रामीण) : सदर अस्पताल के प्रांगण में सिविल सर्जन के आदेश पर सोमवार को ढाई सौ लोगों की दिव्यांगता की जांच शिविर लगा कर की गयी. शिविर में पांच चिकित्सकों की टीम ने यह जांच की. इसके बाद इन विकलांगों को उनके दिव्यांगता प्रतिशत के हिसाब […]

विज्ञापन
दिव्यांगता प्रतिशत के हिसाब से दिये जायेंगे प्रमाणपत्र
सासाराम (ग्रामीण) : सदर अस्पताल के प्रांगण में सिविल सर्जन के आदेश पर सोमवार को ढाई सौ लोगों की दिव्यांगता की जांच शिविर लगा कर की गयी. शिविर में पांच चिकित्सकों की टीम ने यह जांच की.
इसके बाद इन विकलांगों को उनके दिव्यांगता प्रतिशत के हिसाब से उनके बीच प्रमाणपत्र बांटे जायेंगे. शिविर में डाॅ प्रभाष कुमार, डाॅ मनोज कुमार, डाॅ आरएल सिंह, डाॅ पीके कनौजिया, डाॅ डी नारायण व सहायक रामजी प्रसाद थे. सिविल सर्जन डाॅ विजय कुमार ने बताया कि मरीजों को शीघ्र ही प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे. गौरतलब है कि एक शिविर पूर्व में रद्द कर उसकी तिथि बढ़ायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन