कोचस में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2020 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

कोचस : राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बुधवार की देर रात्रि लहेरी के पास एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से आने से बाइक पर सवार दंपती घायल हो गये. परिजनों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया. बाहर ले […]
विज्ञापन
कोचस : राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बुधवार की देर रात्रि लहेरी के पास एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से आने से बाइक पर सवार दंपती घायल हो गये. परिजनों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया.
बाहर ले जाने के क्रम में उक्त युवक की बीच रास्ते में ही मौत हो गयी. मृत युवक हटना गांव निवासी शिवपूजन सिंह का बेटा 43 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह बताया जाता है. परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार सिंह अपनी पत्नी रंजू देवी के साथ तिलक में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे.
लहेरी के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक की दूधिया तेज रोशनी में आंखें चौधियां गयीं, जहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी. इसमें बाइक चालक अरविंद कुमार सिंह की मौत हो गयी. वहीं पत्नी रंजू देवी घायल हो गयी. थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृत युवक अरविंद का शव अंत्यपरीक्षण के लिए सासाराम भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




