फुटपाथी दुकानदारों ने डीएम से लगायी गुहार

Updated at : 14 Feb 2020 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
फुटपाथी दुकानदारों ने डीएम से लगायी गुहार

डेहरी नगर : डेहरी शहर स्थानीय फुटपाथ विक्रेता संघ ने गुरुवार को जिला अधिकारी के कार्यालय में जाकर गुहार लगायी कि बार-बार हमें अतिक्रमण के नाम पर हटा कर आर्थिक क्षति पहुंचायी जाती है, जिससे हमें काफी नुकसान होता है. इसलिए दीनदयाल अंतोदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन डे नुलम योजना के अंतर्गत फुटपाथ दुकानदार […]

विज्ञापन

डेहरी नगर : डेहरी शहर स्थानीय फुटपाथ विक्रेता संघ ने गुरुवार को जिला अधिकारी के कार्यालय में जाकर गुहार लगायी कि बार-बार हमें अतिक्रमण के नाम पर हटा कर आर्थिक क्षति पहुंचायी जाती है, जिससे हमें काफी नुकसान होता है.

इसलिए दीनदयाल अंतोदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन डे नुलम योजना के अंतर्गत फुटपाथ दुकानदार के लिए भेनडर जोन बिक्रय स्थल का निर्माण करा कर अस्थायी तौर पर जगह देकर हमेशा के लिए बसाया जाये.
शहर स्तरीय फुटपाथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद ने बताया कि इधर कुछ वर्षों से लगातार अतिक्रमण के नाम पर डेहरी डालमियानगर के सभी गरीब फुटपाथ विक्रेताओं का दुकान है उजाड़ कर रोजी-रोटी छीन ली जाती है कम पूंजी वाले गरीब फुटपाथ दुकानदार को घर परिवार चलाना बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है रोज कमाने खाने वाले फुटपाथ दुकानदारों का दुकानें तोड़फोड़ कर पूरे परिवार को भुखमरी के राह पर छोड़ दिया जाता है
जबकि भारत सरकार पथ विक्रय अधिनियम 2014 बिहार सरकार पथ विक्रय अधिनियम 2015 के तहत राज्य सरकार अपने सात निश्चय योजना में शामिल कर दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन डे नुलम योजना के अंतर्गत शहरी फुटपाथ दुकानदारों का बायोमेट्रिक सर्वेक्षण कराकर विक्रय प्रमाण पत्र जारी करते हुए वेडर जोन विक्रय स्थल का निर्माण करा कर अस्थाई तौर पर जगह देकर हमेशा के लिए बसाने का योजना पर बिहार सरकार कार्य कर रही है
जबकि शहर स्तरीय फुटपाथ विक्रेता संघ द्वारा शहर में चार अलग-अलग जगहों पर भिंडर गेहूं विक्रय और सर का निर्माण कराने के लिए डेहरी थाना चौक के निकट शौचालय के पीछे तिलौथु रोड अप्सरा टॉकीज के बगल से तार बंगला मोड़ तक अंबेडकर चौक से जबकि भीगा तक सिंचाई विभाग एवं स्टेशन रोड सब्जी मंडी रोहतास उद्योग के भूमि को चिन्हित कर लिखित प्रस्ताव डेहरी नगर परिषद को 2016 में ही दिया जा चुका है
इसके बावजूद भी अब तक भेडर जॉन का निर्माण नहीं कराया जा सका इसलिए मैं जिला अधिकारी रोहतास से मांग करता हूं कि आप सरकारी नियमों के अनुसार ही हमें लाभ दीजिए और जल्द ही इस समस्या का समाधान हो बार- बार गरीबों को ना उजाडा जाए.
इस मौके पर डीएम को लिखित मांग पत्र दिया गया. मांग पत्र देने वालों में नरेंद्र कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता, छोटू कुमार चौधरी, मुन्ना राम, मोहम्मद बदाम राइन, माना नाथ गोस्वामी, राबड़ी देवी, बगोदर देवी, फुलझरी देवी, रानी कुमार, मोहम्मद जमाल अंसारी, अरुण कुमार चौधरी आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन