ePaper

बिहार : रोहतास जिले में शौच करने घर से बाहर गयी दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 15 Dec 2019 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : रोहतास जिले में शौच करने घर से बाहर गयी दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

सासाराम : बिहार में रोहतास जिले के राजपुर थाना अंतर्गत एक गांव में शौच करने घर से बाहर गयी एक दलित किशोरी के साथ रविवार को चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. विक्रमगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजकुमार ने बताया कि तीन आरोपियों जाफर खां, शरबूख खां और फारूक खां को गिरफ्तार कर लिया गया है […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार में रोहतास जिले के राजपुर थाना अंतर्गत एक गांव में शौच करने घर से बाहर गयी एक दलित किशोरी के साथ रविवार को चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. विक्रमगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजकुमार ने बताया कि तीन आरोपियों जाफर खां, शरबूख खां और फारूक खां को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा चौथे आरोपी आजाद खां की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता अपनी दादी के साथ शौच करने जा रही थी कि इसी दौरान आरोपी किशोरी को पकड़कर एक घर में ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे राजकुमार ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए विक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि संबंधित गांव में तनाव की स्थिति के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन