6 साल की बच्ची से 45 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

अकबरपुर : वाजितपुर बंजारी में रविवार की शाम को छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बच्ची के पिता मनोज राम ने बताया कि पड़ोस में रहनेवाले भुइयां ने मेरी बच्ची को अपने घर से खैनी का डिब्बा लाने के बहाने घर के अंदर भेजा और जब घर […]
अकबरपुर : वाजितपुर बंजारी में रविवार की शाम को छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बच्ची के पिता मनोज राम ने बताया कि पड़ोस में रहनेवाले भुइयां ने मेरी बच्ची को अपने घर से खैनी का डिब्बा लाने के बहाने घर के अंदर भेजा और जब घर के अंदर बच्ची गयी, तो दरवाजा बंद कर दिया. उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.
किसी तरह भागकर बच्ची अपने घर आयी और करीब आधी रात को डर से रोने लगी. उसी समय उसकी मां ने उससे बहला-फुसलाकर उसकी बातों को जाना और पूछा, तो उसने बताया कि मेरे साथ पड़ोस की ही श्री भुइयां ने गलत हरकत की है. सुबह होते ही पीड़िता के परिजन दुष्कर्मी को मारने-पीटने लगे. साथ ही पुलिस को जानकारी दी गयी.
जानकारी मिलने पर रोहतास थाने के विधि व्यवस्था प्रभारी विजेंद्र प्रताप सिंह ने दल-बल के साथ वाजितपुर पहुंचे, जहां से करीब 45 वर्षीय दुष्कर्मी श्री भुइयां को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बच्ची के साथ-साथ बच्ची के माता-पिता को डेहरी महिला थाने भेज दिया, जहां उसकी महिला चिकित्सक से मेडिकल कराये जाने के साथ आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










