सासाराम में बम विस्फोट एक जख्मी, दो लोग फरार

Updated:
विज्ञापन

सासाराम नगर (रोहतास) : शहर के मोची टोला मुहल्ला स्थित एक मस्जिद परिसर में रविवार की सुबह करीब नौ बजे तेज धमाके के साथ बम विस्फोट हुआ. इसमें मुहल्ले का एक राजमिस्त्री मो सेराज व दो मजदूर जख्मी हो गये. विस्फोट में गंभीर रूप से जख्मी राजमिस्त्री को मुहल्ले के लोग दूसरे के मकान में […]

विज्ञापन

सासाराम नगर (रोहतास) : शहर के मोची टोला मुहल्ला स्थित एक मस्जिद परिसर में रविवार की सुबह करीब नौ बजे तेज धमाके के साथ बम विस्फोट हुआ. इसमें मुहल्ले का एक राजमिस्त्री मो सेराज व दो मजदूर जख्मी हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

विस्फोट में गंभीर रूप से जख्मी राजमिस्त्री को मुहल्ले के लोग दूसरे के मकान में छिपा दिये, जिसे पुलिस ने ढूंढ़ कर सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं, मामूली रूप से जख्मी दोनों मजदूर भाग निकले. बताया जाता है कि मस्जिद परिसर में मजदूर सफाई कर रहे थे, तभी एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ. इससे मस्जिद की चहारदीवारी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया व दीवार की उड़ीं ईंटों ने सामने स्थित किराना दुकान को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया.

घायल को छिपाने पर उठ रहा सवाल : खून से लथपथ राजमिस्त्री दौड़ते हुए मस्जिद में घुस गया. इसके बाद दो लोग उसे संभाले सामने की पतली गली में तेज कदमों से जाते दिखे. यह सारा वाकया मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है.

कैमरा देखने के बाद पुलिस ने जख्मी राजमिस्त्री को मो वकील के घर से बरामद किया. उसे पलंग के नीचे छिपा कर कमरे को बंद कर दिया गया था. पुलिस ने अपनी सूझ-बूझ से जख्मी को ढूंढ़ लिया, नहीं तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी. लोगों द्वारा उस जख्मी को किस मंशा से छिपाया गया था, इस पर सवाल उठने लगे हैं.

बम को कूड़े के ढेर में छिपाया गया था : एएसपी

सासाराम के एएसपी हृदयाकांत का कहना था कि बम को मस्जिद परिसर के पीछे कूड़े के ढेर में छिपाया गया था. सफाई के दौरान बम विस्फोट से एक राजमिस्त्री व दो मजदूर जख्मी हुए हैं. दोनों मजदूर मामूली रूप से चोटिल थे और भय से भाग निकले.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन