आज होगा नगर जदयू अध्यक्ष का चुनाव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
डेहरी : जनता दल यूनाइटेड के संगठन चुनाव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डेहरी नगर जदयू अध्यक्ष व नगर कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न होगा. उक्त की जानकारी देते निर्वाची पदाधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि डालमियानगर स्थित रोहतास क्लब में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
डेहरी : जनता दल यूनाइटेड के संगठन चुनाव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डेहरी नगर जदयू अध्यक्ष व नगर कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न होगा. उक्त की जानकारी देते निर्वाची पदाधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि डालमियानगर स्थित रोहतास क्लब में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में राकेश पटेल उर्फ मुन्ना जी उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि 39 वार्डों वाले डेहरी डालमियानगर नगर पर्षद क्षेत्र में उक्त चुनाव में पार्टी के 102 वोटर द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाना है.
दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने संजर खान
राजपुर. जदयू नासरीगंज प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को मौना बाजार चौक स्थित कार्यालय पर पार्टी के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी साकिर खान की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस दौरान शैयद संजरूल हक उर्फ संजर खान को दोबारा अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया.
इस दौरान पर्यवेक्षक संजय पटेल, बिनोद चौधरी, नैमुददीन सिद्धकी, रास बिहारी सिंह, रहमत कुरैशी, महेश, कमलेश सिंह, रामनाथ शर्मा, लाला सिंह, अनिल कुमार, परवेज आलम, आफताब खान, अजहरुद्दीन अंसारी, राजाराम चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन