स्मार्ट क्लास से पढ़ाई के प्रति छात्रों की बढ़ेगी रुचि : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

कौआकोल : बिहार उन्नयन कार्यक्रम के तहत सोमवार को एलईडी टीवी व आॅडियो सिस्टम के जरिये छात्र-छात्राओं को उत्तम व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराये जाने को लेकर कौआकोल के इंटर विद्यालय ओखरिया में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन बीडीओ संजीव कुमार झा ने फीता काट कर किया. इस दौरान विद्यालय के […]

विज्ञापन

कौआकोल : बिहार उन्नयन कार्यक्रम के तहत सोमवार को एलईडी टीवी व आॅडियो सिस्टम के जरिये छात्र-छात्राओं को उत्तम व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराये जाने को लेकर कौआकोल के इंटर विद्यालय ओखरिया में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन बीडीओ संजीव कुमार झा ने फीता काट कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकार की यह योजना छात्र-छात्राओं के लिए काफी लाभप्रद व कारगर सिद्ध होगा. आनेवाले दिनों में उनके लिए वरदान भी साबित होगा. सिर्फ जरूरत है लगन और मेहनत की. इस अवसर पर बीडीओ ने छात्रों में शिक्षा के प्रति जोश भरते हुए कहा कि आप पढ़ने में जितना भी अधिक मेहनत व परिश्रम करेंगे.
खुद व समाज को उतना ही अधिक उंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे. आपका यही मेहनत आपका तथा आपके मुल्क का नाम रोशन कर सकेगा. इन्होंने कहा कि एलईडी के माध्यम से आडियो विजुअल पढ़ाई करने में छात्रों की रुचि भी बढ़ेगी. शिक्षकों को भी अपने दायित्व के निर्वहन करने में यह व्यवस्था मददगार साबित होगा. सरकार की यह व्यवस्था शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी क्रांति लाने का काम करेगा.
स्टूडेंट्स को नहीं महसूस होगा अतिरिक्त बोझ : प्राचार्य : विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनंत कुमार ने कहा कि सरकार की यह योजना छात्र-छात्राओं को मनोरंजन के जरिये खेल खेल में ही विषय वस्तु से संबंधित पहलू व उससे संबंधित बहुत सारी जानकारियों को देख कर सीखने व सवाल जवाब करने का मौका देगा. इसमें उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी या अतिरिक्त बोझ का महसूस नहीं हो सकेगा.
इन्होंने कहा कि यह शिक्षा प्रणाली छात्रों को कुछ सीखने में सहज, सुलभ और कारगर साबित होगा. मौके पर पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष व जमीन दाता परिवार के रामाश्रय सिंह विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन प्रसाद सिंह, विलायती सिंह, गौरीशंकर प्रसाद यादव, रामचंद्र शर्मा, रंजीत मालाकार, अर्जुन प्रसाद सिंह, जवाहर प्रसाद सिंह, मनोज कुमार पाठक, मनोज कुमार, रामसागर प्रसाद, प्रभात कुमार, देवानंद पंडित, सत्यनारायण चक्रवर्ती, नरेश प्रसाद यादव, विजय पासवान, विद्यालय परिचारी शंकर प्रसाद तांती, रामाशीष सिंह, रात्रि प्रहरी रुपेश रंजनआदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन