बांस के सहारे बिजली के तार

Updated:
विज्ञापन

इंद्रपुरी : चकन्हा पंचायत के शंकरपुर पुल के पूरब सिकरिया चाप के पास दर्जनों किसान बिजली पोल व तार के अभाव में बांस बल्ले के सहारे बिजली प्रवाहित जर्जर तार खींच कर बोरिंग व ट्यूबेल से खेतों का पटवन कर रहे हैं. इससे कभी भी खतरा हो सकता है. स्थानीय किसान राजेंद्र पांडे, रामनिवास पांडे, […]

विज्ञापन

इंद्रपुरी : चकन्हा पंचायत के शंकरपुर पुल के पूरब सिकरिया चाप के पास दर्जनों किसान बिजली पोल व तार के अभाव में बांस बल्ले के सहारे बिजली प्रवाहित जर्जर तार खींच कर बोरिंग व ट्यूबेल से खेतों का पटवन कर रहे हैं. इससे कभी भी खतरा हो सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
स्थानीय किसान राजेंद्र पांडे, रामनिवास पांडे, नित्यानंद चौधरी, नागेश्वर पांडे, गणेश यादव, जनार्दन पांडेय आदि ने बताया कि बांस बल्ले के सहारे लगे बिजली प्रवाहित तार किसानों के लिए सिर दर्द बना रहता है. आंधी-तूफान पर तार आपस में टकरा कर चिंगारी गिरने लगती है. इससे ट्रांसफाॅर्मर पर हाईटेंशन देता है. इसे किसानों का ट्यूबवेल का मोटर पंप जल जाता है. इसे आर्थिक नुकसान होता है. जबकि दर्जनों उपभोक्ता किसान बिजली विभाग को लाखों रुपये का बिजली बिल भुगतान करते हैं.
बडीहा गांव के वार्ड दो के पंच आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि तीन माह पूर्व विद्युत विभाग मथुरी कार्यालय डेहरी के एसडीओ को आवेदन देकर समस्या का समाधान करने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया था. लेकिन तीन माह बीत गये, अभी भी स्थिति यथावत बनी हुई है. इसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश में है. उक्त किसानों ने विभाग के अधिकारियों से शीघ्र तार व पोल लगाने की मांग की है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन