डालमिया सीमेंट फैक्टरी में काम पर जाने से मजदूरों को रोका

अकबरपुर : डालमिया सीमेंट फैक्टरी (डीपीएस) में कार्यरत मजदूरों को सोमवार को फैक्टरी में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया. मजदूर सकते में आ गये. उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा है कि वे क्या करें? किसके पास जाएं. मजदूरों के मेठ कमलेश कुमार यादव अपने साथी बैजनाथ पासवान, जुगल साहू, जगनारायण यादव, धनेश्वर […]
अकबरपुर : डालमिया सीमेंट फैक्टरी (डीपीएस) में कार्यरत मजदूरों को सोमवार को फैक्टरी में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया. मजदूर सकते में आ गये. उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा है कि वे क्या करें? किसके पास जाएं. मजदूरों के मेठ कमलेश कुमार यादव अपने साथी बैजनाथ पासवान, जुगल साहू, जगनारायण यादव, धनेश्वर राम, अवधेश तिवारी, एमडी हाशिम, नथनी राम, लल्लू यादव, इंद्रदेव पासवान, सूरज यादव, रामप्रवेश यादव के साथ साथ अपना आई कार्ड दिखाते हुए बताया कि 22 जून को सभी इंप्लाइ के गेट पास की तिथि खत्म हो चुकी थी, मगर उसी गेट पास पर कल तक हम लोगों से काम कराया गया. आज अचानक गेट पर गार्ड द्वारा 17 मजदूरों को रोक दिया गया,ये कह कर कि गेट पास का डेट खत्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










