बिहार : सासाराम में करंट लगने से दो भाईयों सहित तीन की मौत, एक अन्य किसान झुलसा

Updated:
विज्ञापन

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के कोचस थाना अंतर्गत पदमसीडिहरा गांव में गुरुवार को खेत में काम करने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि, एक अन्य किसान बुरी तरह झुलस गया. ग्रामीणों ने बताया कि चारों किसान मोटर पंप […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के कोचस थाना अंतर्गत पदमसीडिहरा गांव में गुरुवार को खेत में काम करने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि, एक अन्य किसान बुरी तरह झुलस गया. ग्रामीणों ने बताया कि चारों किसान मोटर पंप चालू करने जा रहे थे तभी बांस के सहारे लगाया गया बिजली का तार हवा के तेज झोंके के कारण टूटकर बांस सहित खेत में गिर गया जिसकी चपेट में सारे किसान आ गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोचस थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि मृतकों में कृष्ण कांत तिवारी (60), उनके सगे भाई गोपाल जी तिवारी (55) और बिगु मुसहर (45) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिये हैं. इस हादसे में बुरी तरह झुलसे किसान परशुराम तिवारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन