दो निजी क्लिनिक संचालकों की आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोचस : थाना क्षेत्र के मोहनिया रोड स्थित दो निजी अस्पताल संचालकों की पूर्व की रंजिश को लेकर शनिवार को देर शाम अपहरण करने का नाकामयाब कोशिश के बीच-बचाव के लिए दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी करने की प्राथमिकी निजी चिकित्सक ने दर्ज करायी है. इसमें जनता हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ जेएन सिंह ने लिखित […]
विज्ञापन
कोचस : थाना क्षेत्र के मोहनिया रोड स्थित दो निजी अस्पताल संचालकों की पूर्व की रंजिश को लेकर शनिवार को देर शाम अपहरण करने का नाकामयाब कोशिश के बीच-बचाव के लिए दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी करने की प्राथमिकी निजी चिकित्सक ने दर्ज करायी है.
विज्ञापन
इसमें जनता हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ जेएन सिंह ने लिखित आवेदन में कहा कि शनिवार को देर शाम रौशन हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ वेंकेटेश कुमार पूर्व की रंजिश को लेकर आधा दर्जन से अधिक युवकों के साथ अस्पताल पर आये और देशी कट्टा कनपटी पर सटाते हुए घसीटकर अन्यंत्र ले जाने की असफल कोशिश की.शोरगुल मचाने एवं पडोसियों के जूटने से बचाव में लोग फायरिंग करना शुरु कर दी.
जिसमें डा.वेंकेटेश कुमार, विकास कुमार सहित चार को नामजद अभियुक्त और अन्य के विरुद्व प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि ‘ जनता हास्पिटल के संचालक डा.जे.एन.सिंह द्वारा अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.वहीं गोलीबारी की घटना से इनकार किया है. मामले का अनुसंधान करने की बात बतायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन