पहली पत्नी के रहते दूसरी से रचायी शादी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नवादा नगर : मेसकौर प्रखंड के तेतरिया गांव निवासी अनिसा सिन्हा ने अपने पति दीपक उर्फ सोनू पर दूसरी शादी करके धोखा देने, इज्जत से खिलवाड़ करने आदि का आरोप लगाया है. अनिसा सिन्हा ने कोर्ट में परिवाद दायर करते हुए कहा कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआर पंचायत के गड़ही गांव निवासी देवकी राम […]
विज्ञापन
नवादा नगर : मेसकौर प्रखंड के तेतरिया गांव निवासी अनिसा सिन्हा ने अपने पति दीपक उर्फ सोनू पर दूसरी शादी करके धोखा देने, इज्जत से खिलवाड़ करने आदि का आरोप लगाया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
अनिसा सिन्हा ने कोर्ट में परिवाद दायर करते हुए कहा कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआर पंचायत के गड़ही गांव निवासी देवकी राम के बेटे दीपक उर्फ सोनू से 2015 में उनकी शादी हुई थी. विधि विधान के साथ लगभग 11 लाख खर्च करके हमारे परिजनों ने यह शादी करवायी थी.
लेकिन, शादी के कुछ दिनों के बाद से ही बेटी पैदा करने का उलाहना देकर लगातार लड़ाई-झगड़ा व मारपीट की स्थिति बनने लगी. इसमें मेरे पति की मां दुलारी देवी, बहन संगीता कुमारी आदि की भी सहभागिता होती थी. वंश नहीं चलने का बहाना बनाकर मुझे घर से मेरी बेटी सहित बाहर निकाल दिया.
बाद में 14 मार्च 2019 को चुपके से लड़का कुंवारा होने की बात कहकर उनके पति की शादी नरहट थाना क्षेत्र के कुशा गांव के नरेश राजवंशी की बेटी सालू कुमारी ने दूसरी शादी कर दिया गया है. आवेदिका ने न्याय की गुहार लगाते हुए उसे अधिकार दिलाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन