बाइक लूटने का विरोध किया तो जीजा-साले को मारी गोली

Updated at : 14 May 2019 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक लूटने का विरोध किया तो जीजा-साले को मारी गोली

सासाराम : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अर्न्तगत लेरूआ गांव समीप एनएच 2 पर रविवार की रात अपराधियों ने बाइक छीनने का विरोध करने पर सवारो को गोली मार दी. इसमें बाइक सवार जीजा व साला जख्मी हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी. घायल बाइक सवार बड्डी […]

विज्ञापन

सासाराम : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अर्न्तगत लेरूआ गांव समीप एनएच 2 पर रविवार की रात अपराधियों ने बाइक छीनने का विरोध करने पर सवारो को गोली मार दी. इसमें बाइक सवार जीजा व साला जख्मी हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी. घायल बाइक सवार बड्डी थाना क्षेत्र के उल्हों गांव निवासी अशोक पासवान व उसके सालेकुदरा थाना क्षेत्र केहरदासपुर गांव निवासी राकेश कुमार बताए्र जाते हैं.

जानकारी के अनुसार दोनो जीजा साले बाइक से डेहरी झारखंडी मंदिर अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी लेरूआ गांव के समीप धटना हुई .इस मामले में थानाध्यक्ष कमलेश्वर कुमार ने कहा कि दोनो घायल खतरे से बाहर हैं. एनएच2 पर पेट्रोलिंग बढ़ा दीगयी हैं पुराने अपराधियों पर नजर रखी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन