ePaper

रेडीमेड कपडों के साथ-साथ पायजामा-कुर्ते की बढ़ी डिमांड

Updated at : 14 Mar 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
रेडीमेड कपडों के साथ-साथ पायजामा-कुर्ते की बढ़ी डिमांड

सासाराम : होली के जश्न के लिए शहर से लेकर गांवों तक तैयारी होने लगी है.रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में दुकानें सजने लगी हैं. कहीं तरह-तरह के रंग-पिचकारी, तो कहीं बच्चों के लिए डिजाइनर धोती-कुर्ता सेट दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं. बाजार में फगुआ से संबंधित गानों से माहौल होली मय […]

विज्ञापन
सासाराम : होली के जश्न के लिए शहर से लेकर गांवों तक तैयारी होने लगी है.रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में दुकानें सजने लगी हैं. कहीं तरह-तरह के रंग-पिचकारी, तो कहीं बच्चों के लिए डिजाइनर धोती-कुर्ता सेट दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं.
बाजार में फगुआ से संबंधित गानों से माहौल होली मय हो गया है. नये-नये फगुआ गीत लोगों को लुभा रहे हैं. इससे गांव की गलियों से लेकर शहर के चौक-चौराहे सभी ओर फगुआ बयार बहने लगी है.
होली पर देशी की धमक इस बार बाजार में खास बात यह है कि यहां होली से संबंधित समानों में अधिकतर देशी हैं. रंग-बिरंगी टोपी से लेकर पिस्तौल पिचकारी सभी कुछ देशी उपलब्ध हैं.
किराना कारोबारी अमित कुमार, गोविंद कुमार, सुनील, पवन आदि की मानें, तो होली में मेवा में काजू, किशमिश, छुहारा, सूखा नारियल का गोला व मूंगफली आदि की विशेष बिक्री होती है. उत्साह व उमंग के इस त्योहार में आम आदमी अपने बजट से अधिक की खरीदारी करता है, इसलिए होली के समय बिक्री काफी बढ़ जाती है.
होली को ले बच्चों में दिख रहा उत्साह
होली को ले अभी से ही बच्चों में काफी उत्साह दिखने लगा है. बच्चे होली की तैयारी में जुट गये हैं. बच्चे अपने गांव मुहल्ले में रंग-पिचकारी के साथ रंग गुलाल उड़ाना शुरू कर दिये हैं. आदित्य भारद्वाज, मितुल मृगांग ,रक्षीत कुमार ,अनिकेत कुमार ने बताया कि होली की तैयारी पूरी कर लिये हैं.
दुकानों में तेज हुई कपड़ों की बिक्री
होली नजदीक आने के साथ ही रेडिमेड कपड़े के साथ कुर्ता पायजामा की डिमांड बाजारों में बढ़ गयी है. कपड़ा व्यवसायी अंशु सुशील, सोनू आदि के मुताबिक होली में सूती कपड़े की विशेष डिमांड होती है.
बच्चों के लिए उपलब्ध धोती वाला पायजामा व सूती कुर्ता खरीदारों को भा रहा है. लड़कियों के लिए रंगीन सूती फ्राक उपलब्ध है. सूती साड़ी व अन्य कपड़ों की बिक्री भी हो रही है.
10 लाख का होगा रंगों का कारोबार !
इस बार जिले में दस लाख से अधिक का रंग-गुलाल का कारोबार होने की संभावना है. यहां से रंग-गुलाल जिले के अलावे जिले के बाहर भी आसपास के बाजारों में भेजा जाता है.
कारोबारी उमेश के मुताबिक इस बार कारोबार में 20 फीसदी इजाफा होने की संभावना है. इन दिनों शादी -ब्याह का समय भी चल रहा है, जिससे शादी -ब्याह में शरीक होने वालों को इन कार्यक्रमों में अभी से होली का एहसास होने लगा है.
जहां हंसी-मजाक के साथ पाहुन की विदाई रंगों में सराबोर कर हो रही है. जिससे उक्त आयोजनों से घर लौटने वालों के शरीर व कपड़ों पर होली का रंग चढ़ा साफ दिख रहा है.होली पर्व को लेकर युवा वर्ग के लोग विभिन्न तरीके के टोपी व मुखौटों की खरीदारी शुरू कर दिये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन