पीडीएस में गड़बड़ी हुई, तो एमओ व डीलर पर कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

डेहरी कार्यालय : अनुमंडल कार्यालय सभा कक्ष में मंगलवार को एसडीओ लाल ज्योतिनाथ शाहदेव ने एमओ व डीलर संग बैठक की. बैठक में पीडीएस से सबंधित सभी मुद्दे पर विचार-विमर्श किया. एसडीओ ने डीलरों से अनाज उठाव से वितरण संबंधी सभी जानकारी के बारे में पूछा. डीलरों को होने वाली समस्या को भी जाना. बैठक […]

विज्ञापन
डेहरी कार्यालय : अनुमंडल कार्यालय सभा कक्ष में मंगलवार को एसडीओ लाल ज्योतिनाथ शाहदेव ने एमओ व डीलर संग बैठक की. बैठक में पीडीएस से सबंधित सभी मुद्दे पर विचार-विमर्श किया. एसडीओ ने डीलरों से अनाज उठाव से वितरण संबंधी सभी जानकारी के बारे में पूछा. डीलरों को होने वाली समस्या को भी जाना.
बैठक में कई डीलरों ने एमओ के खिलाफ आवाज भी उठायी. एसडीओ ने इस संबंध में एमओ को सख्त चेतावनी भी दी व कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एमओ सही ढंग से कार्य करें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने डीलरों को सख्त हिदायत दिया की अनाज बांटने में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए. इसमें गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी व उनका पीडीएस लाइसेंस भी रद्द कर दिया जायेगा साथ ही उन पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई भी होगी.
एसडीओ ने इस माह का अनाज तुरंत बांटने का निर्देश भी दिया. एसडीओ ने बताया की गरीबों के बीच बांटे जाने वाले अनाज का एक दाना की भी गड़बड़ी नहीं होने देंगे. यदि किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी है तो तुरंत इस संबंध में उनसे शिकायत करें, कड़ी कार्रवाई होगी. बैठक में एमओ संजय कुमार सोनी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन