शहर में ही कहीं झाड़ी, तो कहीं सड़क किनारे खड़ा चलंत शौचालय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
शहर में विभिन्न जगहों पर लगाये गये हैं 10 चलंत शौचालय डेहरी कार्यालय : नगर पर्षद क्षेत्र के 10 जगहों पर कहीं झाड़ी में तो कहीं सड़क किनारे चलंत शौचालय वाहन को खड़ा तो कर दिया गया. परंतु, उसका सदुपयोग होते कहीं नहीं दिख रहा हैं. लाखों रुपये खर्च कर नप क्षेत्र के वैसे जगहों […]
विज्ञापन
शहर में विभिन्न जगहों पर लगाये गये हैं 10 चलंत शौचालय
आपके शहर में
विज्ञापन
डेहरी कार्यालय : नगर पर्षद क्षेत्र के 10 जगहों पर कहीं झाड़ी में तो कहीं सड़क किनारे चलंत शौचालय वाहन को खड़ा तो कर दिया गया. परंतु, उसका सदुपयोग होते कहीं नहीं दिख रहा हैं. लाखों रुपये खर्च कर नप क्षेत्र के वैसे जगहों पर जहां सामूहिक शौचालय की आवश्यकता है परंतु, भूमि उपलब्ध नहीं है पर चलंत शौचालय लगाने का नगर पर्षद बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया था. उक्त निर्णय के तहत 10 चलंत शौचालय की खरीदी की गई.
बहुत दिनों तक स्थल चयन नहीं होने के नाम पर चलंत शौचालय नगर पर्षद कार्यालय परिसर की शोभा बढ़ाते रहें. प्रभात खबर अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद आनन-फानन में उक्त शौचालयों को शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क किनारे खड़ा तो कर दिया गया, परंतु शौच के लिए लोग उसमें जाते नहीं दिख रहे है. इससे पहले भी नप द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है. उक्त नवनिर्मित सामूहिक शौचालय में से अधिकतर शौचालयों का सदुपयोग आज तक नहीं हुआ.
कहां कहां लगे हैं शौचालय
नप क्षेत्र के डालमियानगर क्षेत्र में तीन वार्डों में दो-दो व एक वार्ड में एक व डेहरी क्षेत्र के तीन वार्डों में एक- एक चलंत शौचालय लगाये गये हैं. डेहरी के वार्ड नंबर 19 में मथुरी पुल के पास एक ,वार्ड 35 बारह पत्थर मोहल्ला में एक व वार्ड 20 न्यू डिलियां मोहल्ले में एक चलंत शौचालय लगाये गये हैं. इसमें एक दो को छोड़ बाकी चलंत शौचालयों का कहीं सदुपयोग नहीं हो रहा है. चलंत शौचालय की कीमत करीब 6 लाख रुपये बतायी जाती है. इस प्रकार शहर में 10 चलंत शौचालय की खरीदी में करीब 60 लाख रुपये तो लगाये गये, लेकिन उनका प्रयोग कहीं नहीं दिखना पैसे की बर्बादी नहीं तो और क्या माना जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन