सासाराम : जखनी पुल से नहर में गिरी स्कॉर्पियो
सासाराम : रोहतास जिले के सासाराम में नोखा के जखनी पुल के पास एक स्कार्पियो गाड़ी नहर में गिर गयी. हादसे की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय लोगों के जुटने से अफरातफरी की हालत बन गयी. गनीमत की बात ये रही कि लोगों की मदद से स्कार्पियो सवार दो लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया […]
सासाराम : रोहतास जिले के सासाराम में नोखा के जखनी पुल के पास एक स्कार्पियो गाड़ी नहर में गिर गयी. हादसे की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय लोगों के जुटने से अफरातफरी की हालत बन गयी. गनीमत की बात ये रही कि लोगों की मदद से स्कार्पियो सवार दो लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. वहीं, राहत और बचाव की कोशिश जारी है.
आपके शहर में
लगातार हो रही बारिश की वजह से नहर में पानी भरा हुआ है. पानी की तेज लहर के कारण बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना भी करने पड़ रहा है. नोखा में आरा-सासाराम पथ के जखनी पुल पर अक्सर ऐसी घटनाएं घटती रहती है. इससे पहले बीते साल जून महीने में भी इस पुल से एक स्कॉर्पियो गाड़ी ही नहर में गिर गयी थी. तब राहत कार्य के लिए स्थानीय पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. नोखा थाना क्षेत्र के जखनी पुल के पास पुलिस की बराबर गश्ती होते रहने की वजह से इन घटनाओं की सूचना फौरन मिल जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए