बुधुआ में जहर देकर की विवाहिता की हत्या!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2018 4:42 AM
विज्ञापन
मृतका के भाई ने पति समेत पांच लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी आरोपित ससुर गिरफ्तार अकोढ़ीगोला : क्षेत्र के बुधुआ में एक विवाहिता काे जहर देकर मार डालने मामला प्रकाश में आया है. जिसमें पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में आरोपित ससुर को पुलिस गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है. […]
विज्ञापन
मृतका के भाई ने पति समेत पांच लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी आरोपित ससुर गिरफ्तार
अकोढ़ीगोला : क्षेत्र के बुधुआ में एक विवाहिता काे जहर देकर मार डालने मामला प्रकाश में आया है. जिसमें पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में आरोपित ससुर को पुलिस गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस घर से शव बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्मार्टम कराकर उसके भाई को सौंप दिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतका अंजली देवी मनीष कुमार उर्फ बिक्की की पत्नी थी. मृतिका के भाई करहगर थाने के मोकर निवासी दीपक कुमार ने बहन को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति मनीष, ससुर सुरेंद्र राम, मां मालती देवी, इनके बेटी-दामाद को आरोपित बनाया है. जिसमें आरोपित ससुर सुरेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य आरोपित घर छोड़ कर फरार है.
उन्होंने बताया कि आवेदन में बताया कि अंजली की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी. उनका दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चल रहा था. मृतका का छह वर्ष का लड़का व तीन वर्ष की एक लड़की है. कुछ दिन से पति पत्नी के बीच अनबन चल रहा था. रात में 9:49 बजे उसके ससुराल से एक फोन आया कि अपनी बहन को आकर ले जाओ नहीं, तो शायद जीवित नहीं बचेगी. अहले सुबह उसका भाई बुधुआ पहुंचा तो घर में शव पड़ा था. उन्होंने बताया कि उसने पुलिस को घटना के बारे मोबाइल पर सूचना दी. मौके पर पहुंच कर पुलिस शव को कब्जा में लिया. शव पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










