कुछ युवकों द्वारा दो लड़कियों को छेड़छाड़ की नीयत से दिनारा थाना क्षेत्र के स्थानीय इंद्रासन मार्केट के पीछे शौचालय में बंद करने का मामला प्रकाश

Updated at : 05 Jul 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
कुछ युवकों द्वारा दो लड़कियों को छेड़छाड़ की नीयत से दिनारा थाना क्षेत्र के स्थानीय इंद्रासन मार्केट के पीछे शौचालय में बंद करने का मामला प्रकाश

दिनारा (रोहतास) : कुछ युवकों द्वारा दो लड़कियों को छेड़छाड़ की नीयत से दिनारा थाना क्षेत्र के स्थानीय इंद्रासन मार्केट के पीछे शौचालय में बंद करने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के भाई के प्रयास से एक लड़की को शौचालय से निकाल थाने ले जाया गया है, जबकि दूसरी लड़की के बारे में […]

विज्ञापन

दिनारा (रोहतास) : कुछ युवकों द्वारा दो लड़कियों को छेड़छाड़ की नीयत से दिनारा थाना क्षेत्र के स्थानीय इंद्रासन मार्केट के पीछे शौचालय में बंद करने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के भाई के प्रयास से एक लड़की को शौचालय से निकाल थाने ले जाया गया है, जबकि दूसरी लड़की के बारे में पुलिस पता लगा रही है.

घटना बुधवार दोपहर की है. पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को थाने ले गयी है. घटना के संबंध में लड़की के पिता गुनसेज निवासी शिवजी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी और एक रिश्तेदार की बेटी बाजार करने के लिए दिनारा आयी थी. दोपहर लगभग एक बजे लड़की ने घर पर फोन कर अपने भाई को दिनारा से ले जाने के लिए बुलायी थी. जब मेरा लड़का दिनारा पहुंच फोन करने लगा तो मोबाइल बंद था. काफी पूछताछ के बाद दोनों युवतियों के इंद्रासन मार्केट के पास देखे जाने का पता चलने पर खोजबीन के बाद मार्केट के पीछे शौचालय से लड़की के चिल्लाने की अावाज सुन परिजनों ने उसे निकाल कर थाने ले गये.
लड़की के पिता ने इसमें संलिप्त गुनसेज के ही धर्मेंद्र कुमार, पवन सिंह, गुनसेज के ही छठु सिंह, रिश्तेदार चंदन कुमार तथा दुबेडिहरी के विशाल कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी. इस संबंध में एसडीपीओ राज कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर कड़ी कार्रवाई करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन