होलिका के साथ होगा दहेज रूपी दानव का पुतला दहन

Published at :27 Feb 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
होलिका के साथ होगा दहेज रूपी दानव का पुतला दहन

सासाराम सदर : होलिका दहन के साथ-साथ जिला प्रशासन दहेज रूपी दावन का पुतला दहन करेगा. इसके लिए जिले के सभी बीडीओ व ओडीएफ नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाये जा रहे बाल-विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ महाअभियान के प्रति लोगों […]

विज्ञापन

सासाराम सदर : होलिका दहन के साथ-साथ जिला प्रशासन दहेज रूपी दावन का पुतला दहन करेगा. इसके लिए जिले के सभी बीडीओ व ओडीएफ नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाये जा रहे बाल-विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ महाअभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के सभी 245 सत्याग्रह केंद्रों पर होलिका के साथ-साथ दहेज रूपी दानव का पुतला बनाकर दहन किया जायेगा.

इसके लिए जिससे लोगों में दहेज के प्रति सकारात्मक विचार उत्पन्न हो सके. दहेज एक कानूनन अपराध है. इससे हर किसी को बचना चाहिए. इस कुप्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हर किसी को संकल्प लेना चाहिए. इसके लिए सभी 245 सत्याग्रह केंद्रों पर महान पर्व होली के दिन ही होलिका के साथ-साथ दहेज रूपी दानव बनाकर पुतला दहन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन