बिजली के तार से गिर रहा आग का गोला

Published at :14 Sep 2017 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली के तार से गिर रहा आग का गोला

कभी भी हो सकती है बड़ी घटना डेहरी सदर : शहर के स्थानीय अांबेडकर चौक पर बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति के लिए लगाये गये तार के आपस में टकराने से आग का गोला गिर रहा है. आये दिन उक्त चौक पर इस तरह की घटनाएं हो रही है. इसके कारण राहगीर सहित आसपास के लोग […]

विज्ञापन

कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

डेहरी सदर : शहर के स्थानीय अांबेडकर चौक पर बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति के लिए लगाये गये तार के आपस में टकराने से आग का गोला गिर रहा है.

आये दिन उक्त चौक पर इस तरह की घटनाएं हो रही है. इसके कारण राहगीर सहित आसपास के लोग भयभीत है. स्थानीय लोगों का मानना है कि उक्त चौक से गुजर रहे तार के पास पेड़ के कारण हवा चलते ही तार आपस में तार टकराते हैं जिससे आग का गोला गिरते रहता है. स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की है. लेकिन, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. स्थानीय निवासी बबलू कुमार, विनोद गुप्ता, सुनील कुमार ने बताया कि हर समय डर बना रहता है.

कई बार तो उक्त चौक के पास गिरते आग के गोले को देख इधर-उधर भागने लगते हैं. कई बार अधिकारियों से शिकायत की गयी. लेकिन, आज तक अधिकारियों द्वारा समस्या का निदान नहीं किया गया है. लोगों ने विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों से उक्त चौक पर विद्युत तार से गिर रहा आग के गोले को दुरुस्त कराने का मांग किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन