बिहार: पटरी चोर गिरोह का 5 राज्यों में ढूंढा जा रहा कनेक्शन, दो दर्जन मोबाइल नंबरों को खंगाल रही पुलिस

Updated at : 29 May 2023 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: पटरी चोर गिरोह का 5 राज्यों में ढूंढा जा रहा कनेक्शन, दो दर्जन मोबाइल नंबरों को खंगाल रही पुलिस

Bihar News: बिहार के बांका-मंदार रेलखंड से रेलवे ट्रैक चोरी करने वाले मामले की जांच अब तेज हो गयी है. सरगना रणविजय की नोएडा से गिरफ्तारी होने के बाद अब कई अहम राज बाहर आने की संभावना है. 5 राज्यों में इस गिरोह से जुड़े लोगों का पता किया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बांका-मंदार रेलखंड से रेलवे ट्रैक चोरी करने वाले गिरोह से लगातार पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, आरपीएफ को इस मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और इस रैकेट से जुड़ी कई अन्य बातें सामने आयी हैं. आरपीएफ की टीम कई बिंदुओं पर इस मामले में काम कर रही है. सरगना रणविजय सिंह की गिरफ्तारी ने अब पुलिस का काम और आसान बना दिया है. बिहार से बाहर अन्य 4 जिलों में इस मामले से जुड़े लोगों का पता किया जा रहा है.

दो दर्जन से अधिक पटरियों को चोरी करके भागने की थी तैयारी

रेलवे ट्रैक के पास से दो दर्जन से अधिक पटरियों को लेकर भागने की कोशिश में पकड़ाए इस गिरोह के 8 सदस्यों से पुलिस पूछताछ कर रही है. बीते महीने जब रेलवे की पटरी चोरी करते आरपीएफ ने 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा था तो इस गिरोह के आकाओं की भी जानकारी सामने आने लगी. आरपीएफ ने पकड़े गए इन चोरों से मिली जानकारी पर नोएडा में छापेमारी करके सरगना रणविजय को धर दबोचा था. अब रणविजय समेत इन 8 लोगों के अलावा भी इस गैंग से कितने लोग जुड़े हैं, इसका पता किया जा रहा है.

बिहार समेत पांच राज्यों में जांच

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार समेत पांच राज्यों में इनके सहयोगियों की तलाश चल रही है. बिहार, यूपी, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य प्रदेश में इस गिरोह से जुड़े लोगों की खोज की जा रही है. बता दें कि रणविजय यूपी का रहने वाला है. आरपीएफ ने रणविजय के अलावे एक और आरोपित अनवारुल को गिरफ्तार किया था जिसने स्थानीय लोगों को इस काम से जोड़ा था. रणविजय इसके ही कहने पर दिल्ली से आया और रेलवे ट्रैक की रेकी करके गया था.

Also Read: पटना में रेड करने गयी पुलिस की स्कूटी चोरी, भागलपुर में सिपाही और इंस्पेक्टर का लैपटॉप-मोबाइल गायब
कई मोबाइल नंबरों की जांच जारी

रेलवे ट्रैकों की चोरी के लिए चंडीगढ़ के ट्रक का इस्तेमाल किया गया था. बताया जा रहा है कि पुलिस अब रणविजय समेत अन्य आरोपितों का मोबाइल जब्त कर चुकी है और तकनीकी जांच शुरू कर दी गयी है. इनके मोबाइल फोन से अहम बातें सामने आ सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन