पटना में रेड करने गयी पुलिस की स्कूटी चोरी, भागलपुर में सिपाही और इंस्पेक्टर का लैपटॉप-मोबाइल गायब

Updated:
विज्ञापन

बिहार में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अब पुलिसकर्मियों को भी चोरों ने टारगेट बनाना शुरू कर दिया है. पटना में रेड करने गयी पुलिस की स्कूटी चोरी कर ली गयी. वहीं भागलपुर में सिपाही और इंस्पेक्टर का लैपटॉप व मोबाइल वगैरह प्रशिक्षण केंद्र के क्वार्टर से गायब कर लिया गया.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार में चोरों के आतंक से आम लोग ही नहीं बल्कि पुलिसकर्मी भी परेशान हैं. चोर अब पुलिस को भी टारगेट बनाने में नहीं हिचक रहे. भागलपुर और पटना में हुई घटनाओं से कुछ ऐसा ही लगता है कि चोरों के निशाने पर पुलिसकर्मी भी आसानी से चढ़ रहे हैं. भागलपुर में सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में क्वार्टर अंदर ही घुसकर पुलिसकर्मियों के लैपटॉप व मोबाइल वगैरह चोरी कर लिए. जबकि पटना में अपराधियों को पकड़ने के लिए गए पुलिस बलों में एक चौकीदार की स्कूटी चोरी कर ली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

भागलपुर में इंस्पेक्टर और सिपाही के क्वार्टर में चोरी

भागलपुर के नाथनगर सिपाही प्रशिक्षण केंद्र के इंस्पेक्टर और सिपाही के कमरे से लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान की चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में स्पेशल ब्रांच नवगछिया में पदस्थापित मुंगेर जिले के जमालपुर के रहने वाले इंस्पेक्टर नीरज कुमार पंजियारा ने नाथनगर थानाध्यक्ष मो. महताब खान के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है.

सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में क्वार्टर से चोरी

इंस्पेक्टर पंजियारा ने बताया कि बीती रात सीटीएस नाथनगर के क्वार्टर में खाना खाकर सोये थे. रविवार सुबह तीन बजे नींद खुली, तो देखा कि मोबाइल, लैपटॉप और बेटी के नोटबुक्स से भरा बैग गायब है. इस बीच सरकारी क्वार्टर में रहने वाले नवगछिया के महदतपुर निवासी सिपाही का भी लैपटॉप गायब है. इस संबंध में नाथनगर थानाध्यक्ष मो. महताब खान ने बताया कि फर्द बयान पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है. चोर का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Also Read: बिहार में अब पड़ेगी 42 डिग्री वाली गर्मी! क्या जून में चलेगी लू? जानिए मानसून की बारिश कब से होगी..
पटना में अपराधियों की घेराबंदी में लगे चौकीदार की स्कूटी ले गये चोर

वहीं पटना के मनेर अंतर्गत रामबाद में शुक्रवार को चोरों ने पुलिसकर्मी की स्कूटी पार कर दी. थानाध्यक्ष व दो सिपाही नामजद अपराधियों को पकड़ने के लिए गये थे. इस दौरान एक चौकीदार की स्कूटी चोर उठा ले गये. इसके बाद चोरों ने एक अंजान व्यक्ति के दरवाजे पर स्कूटी छोड़ कर फरार हो गये. जिसकी सूचना पर पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर ली.

घर के सामने स्कूटी छोड़कर भागे

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मनेर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में अभियुक्त राजदेव राय व सरमेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए रामबाद गए थे. इस दौरान क्षेत्र के चौकीदार भरत पासवान को भी सूचना देकर बुलाया गया था. भरत पासवान स्कूटी को रामबाद हनुमान मंदिर के समीप छोड़ अभियुक्त के घर की घेराबंदी करने गये. इसी दौरान अपराधियों ने चौकीदार की स्कूटी गायब कर दी. एक घंटे भर बाद जब रामबाद के एक व्यक्ति ने अपने घर के आगे स्कूटी लगी देखी तो पुलिस को इस बात की सूचना दी.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन