विद्यालय पोषण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Updated:
विज्ञापन
बनमनखी के प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित विद्यालय पोषण कार्यक्रम की उन्मुखीकरण कार्यशाला में उपस्थित शिक्षा पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं शिक्षक.

बनमनखी के प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित विद्यालय पोषण कार्यक्रम की उन्मुखीकरण कार्यशाला में उपस्थित शिक्षा पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं शिक्षक.

बनमनखी प्रखंड में विद्यालय पोषण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला आयोजित की गई. यूनिसेफ व फिया फाउंडेशन के सहयोग से 70 मध्य विद्यालयों को बीएमआई मापन उपकरण मिलेंगे. शिक्षकों को बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य की निगरानी के लिए प्रशिक्षित किया गया.

विज्ञापन

जानकीनगर (पूर्णिया) से नीतेश कुमार राय की रिपोर्ट

पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (लर्निंग सेंटर) में विद्यालय पोषण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हेमशंकर राही एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में प्रखंड के चयनित 70 मध्य विद्यालयों से एक-एक शिक्षक नोडल प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए.

पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण

कार्यशाला में प्रखंड साधन सेवी (मध्याह्न भोजन) शुभ ज्योति भौमिक, प्रखंड तकनीकी सदस्य चंदन कुमार साह, फिया फाउंडेशन के युगल किशोर, उत्तम कुमार और मोनी मिश्रा तथा यूनिसेफ की पोषण सलाहकार निधि भारती एवं एमबी सलाहकार शुभम कुमार ने प्रशिक्षण दिया.

प्रशिक्षकों ने विद्यालय पोषण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. प्रशिक्षण में निम्न विषयों पर विशेष जोर दिया गया.

  1. बच्चों की बीएमआई स्क्रीनिंग.
  2. स्वास्थ्य जांच.
  3. अंकुरण कार्यक्रम.
  4. शुगर एवं फैट बोर्ड का उपयोग.
  5. ई-शिक्षाकोष पर आयरन-फोलिक एसिड रिपोर्टिंग.
  6. स्वास्थ्य विभाग को समयबद्ध प्रतिवेदन भेजने की प्रक्रिया.

70 विद्यालयों को मिलेंगे बीएमआई मापन उपकरण

कार्यशाला में बताया गया कि यूनिसेफ और फिया फाउंडेशन के सहयोग से बनमनखी प्रखंड के 70 मध्य विद्यालयों को किशोर-किशोरियों की पोषण स्थिति के नियमित आकलन के लिए बीएमआई मापन उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे.

इसके तहत प्रत्येक विद्यालय को.

  1. वेट मशीन.
  2. हाइट चार्ट.
  3. बीएमआई पोषण चार्ट.
  4. शुगर बोर्ड.
  5. फैट बोर्ड.

उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि विद्यालय स्तर पर बच्चों की पोषण स्थिति का नियमित मूल्यांकन और निगरानी सुनिश्चित की जा सके.

बीईओ ने प्रभावी क्रियान्वयन का किया आह्वान

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हेमशंकर राही ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यूनिसेफ और फिया फाउंडेशन जैसी संस्थाओं की विशेषज्ञ टीम का सहयोग विद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है. उनके तकनीकी मार्गदर्शन से पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक मिलकर कार्य करें तो विद्यालयों को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जा सकता है.

बड़ी संख्या में शिक्षक हुए शामिल

कार्यशाला में पूनम कुमारी, अतिश कुमार, संजू कुमारी, राजीव रंजन, सतीश कुमार, वसीम अंसारी, मौसम राज, मालती माला, रमीत सिंह, राजीव साह, चंद्रमोहन दास, जय प्रकाश कुमार, रोहन कुमार, सुभाषचंद्र गुप्ता, शफी अहमद, राधा कुमारी, अनिल यादव, गौतम कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया.


विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन