Watch Video: देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाया सौरा नदी का तट
पूर्णिया में देव दीपावली पर सौरा नदी का तट 21 हजार दीपों से जगमगा उठा. बनारस के पुरोहितों द्वारा की गई गंगा महाआरती ने समां बांध दिया. देखें यह मनमोहक दृश्य.
Purnia Dev Deepawali Saura River: पूर्णिया. देव दीपावली के अवसर पर मंगलवार की शाम पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी का तट दीपों की असंख्य श्रृंखला से जगमगा उठा. श्रीराम सेवा संघ की पहल पर पूर्णियावासियों ने नदी किनारे 21 हजार दीप जलाए. कतारबद्ध जगमग दीपों की लंबी श्रृंखला और उनसे निकल रही रोशनी ने ऐसा विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया, मानो सौरा तट के अनुपम सौंदर्य को देखने के लिए स्वर्ग से पूरा देवलोक उतर आया हो.
इसे भी पढ़ें : भागलपुर के इन मोहल्लों में बनेंगी सड़कें और नाले, 5.70 करोड़ की योजनाओं को मिली शुरुआत
वाराणसी के पुरोहितों ने की भव्य गंगा महाआरती
दीपोत्सव के दौरान सौरा नदी के समीप बनारस के दशाश्वमेध घाट जैसी अलौकिक छटा निखर उठी. इस अवसर पर वाराणसी से विशेष रूप से बुलाए गए पुरोहितों ने सौरा किनारे भव्य गंगा महाआरती की. देव दीपावली पर सौरा घाट का कोना-कोना दीपों की रोशनी से नहा उठा, जिससे पूरे वातावरण में निराली छटा दिखाई दी.
Purnia Dev Deepawali Saura River: सांस्कृतिक पहचान बना दीप महोत्सव, उमड़ी लोगों की भारी भीड़
श्रीराम सेवा संघ की पहल से शुरू हुआ यह दीप महोत्सव अब क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है. इस भव्य दीपोत्सव को देखने के लिए न केवल शहर और आसपास के गांवों से, बल्कि दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पूर्णिया सिटी पहुंचे. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए श्रीराम सेवा संघ के अधिकारी और स्वयंसेवक पूरी व्यवस्था में मुस्तैदी से जुटे रहे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए