पोठिया गांव में चोरी मामले में शातिर धराया, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमौर थानाक्षेत्र के पोठिया गांव में हुई मोबाइल एवं नगद चोरी मामले में एक शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

विज्ञापन

बैसा/अमौर. अमौर थानाक्षेत्र के पोठिया गांव में हुई मोबाइल एवं नगद चोरी मामले में एक शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान शेखर विश्वास ग्राम छपरेली थाना अमौर, पूर्णिया का निवासी है. उन्होंने बताया कि थानाक्षेत्र के पोठिया गांव के शुभम शर्मा कुमार ने सात दिसंबर को मोबाइल चोरी के संबंध में एक आवेदन दिया था. इसमें जिक्र किया है कि मैं और मेरा चचेरा भाई छह दिसंबर को रात को अपने तकिया के नीचे दोनों मोबाइल रख कर सो गये. सुबह उठे तो दोनों मोबाइल गायब पाया. गांव के ही विजय चौधरी के घर से एक मोबाइल और नगद 11 हजार रुपये चोरी कर लिया गया. पोठिया गांव में अपने रिश्तेदार के घर ठहरा आरोपित शेखर विश्वास हुआ है, तब हम लोग उसके रिश्तेदार के घर गया तो शेखर विश्वास पर शक गया, तो वह भागने का प्रयास करने लगा. उसे पकड़कर तलाशी लेने पर जेब से चोरी हुआ मोबाइल और दो हजार रुपये बरामद हुए. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शेखर विश्वास को गिरफ्तार किया. अमौर थाना कांड संख्या 511/25 तहत मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन