ePaper

कट्टा व कारतूस के साथ दो किशोर गिरफ्तार

Updated at : 19 Nov 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

भवानीपुर थानाक्षेत्र

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएच 65 के रूपौली पूर्णिया मुख्यमार्ग के मां भवानी धर्मकांटा के पास बीती रात्रि एक देसी लोडेड कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ दो किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार लाल ने बताया कि पुअनि शंभू प्रसाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गश्ती कर रहे थे. इसी क्रम में सूचना मिली कि कई अपराधी कार्तिक मेला में आए लोगों को डरा धमका रहे हैं. मां भवानी धर्मकांटा के पास जैसे पहुंचे तो देखा कि दो किशोर हाथ में हथियार लेकर लहरा रहे थे और मेला आने जानेवाले लोगों को डरा धमका रहे थे. पुलिस ने दोनों किशोर को पकड़ लिया. दोनों किशोर नगर पंचायत भवानीपुर के सुदामा नगर के सुदामा नगर के निवासी बताये गये. अपर थानाध्यक्ष श्री लाल ने बताया कि दोनों नाबालिग अपराधी को थाना में कांड अंकित कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन