ऑल इंडिया रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के लिये पूर्णिया से दो खिलाड़ी रवाना

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. बांका जिला में आयोजित ऑल इंडिया रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में पूर्णिया के दो खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस प्रतियोगिता में कुल एक लाख रूपये का नकद इनाम भी है जो विजेताओं को दिया जाएगा. इसके अलावा विभिन्न आयु वर्ग में कैटेगरी वाइज पुरस्कार रखा गया है. अंडर 9 आयु वर्ग में आकृति नव्या और अंडर 11 आयु वर्ग में राधा रानी दोनों दिव्य भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा है. दोनों खिलाडी अपने पिता पिंटू कुमार के साथ बांका के लिए रवाना हुए. यह जानकारी टारगेट जीएम शतरंज क्लब के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अमृत साजन ने दी. इस मौके पर सीनियर डिप्टी कलेक्टर सह जिला खेल पदाधिकारी शंकर झा, स्वाति अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, निरोज खान, अदिति सिन्हा दिव्येंदु सिन्हा, रूपम कुमारी सिन्हा ने खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अपनी अपनी शुभकामनाएं दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन