पोखर में नहाने गयी दो बच्चियों की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

पोखर में नहाने गयी दो बच्चियों की डूबने से मौत

विज्ञापन

पूर्णिया: डेंगा पोखर में शुक्रवार दोपहर नहाने के क्रम में दो लड़की की डूबने से मौत हो गयी. घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र के एकंबा पंचायत के वार्ड संख्या 14 नहर टोल की है. मृतका दोनों बच्ची एकम्बा नहर टोल निवासी मो काफिल अंसारी की पुत्री पिंकी (07) और मो इजहारुल अंसारी की पुत्री रेशमा परवीन (10) है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिंकी व रेशमा परवीन गांव के अन्य बच्चियों के साथ घास काटने गयी थी. रास्ते में नहर टोल के समीप एक बारहमासी तालाब डेंगा पोखर में स्नान करने लगी. इसी दौरान दोनों बच्ची पोखर में पानी के अंदर चली गयी और डूब गयी. अन्य बच्चियों ने हल्ला किया, तो ग्रामीण पहुंचे और दोनों बच्ची को पोखर से बाहर निकाला. लेकिन, दोनों की मौत हो चुकी थी. वहीं मृतका के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया.

परिजन ने कहा कि हमारा जब बच्चा नहीं रहा, तो सरकार का पैसा लेकर क्या करेंगे. कहा कि हमारे लिए पैसा से बढ़कर हमारी संतान है. इसलिए बच्चों का मोल पैसे से नहीं करेंगे. इस कारण अंचल के कर्मी घटना स्थल व परिजनों के घर पहुंचे, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर वह वापस चले गये. समाचार प्रेषण तक शव के अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया नहीं की गयी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन