ePaper

कार से टक्कर में मां-बेटा समेत तीन गंभीर रूप से घायल , रेफर

Updated at : 25 Nov 2024 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
कार से टक्कर में मां-बेटा समेत तीन गंभीर रूप से घायल , रेफर

बैसा प्रखंड की शीशाबाड़ी पंचायत के कर्बला हाट समीप राजमार्ग 99 पर सोमवार को 11 बजे दिन में एक भीषण सड़क हादसे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बैसा. बैसा प्रखंड की शीशाबाड़ी पंचायत के कर्बला हाट समीप राजमार्ग 99 पर सोमवार को 11 बजे दिन में एक भीषण सड़क हादसे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मां-बेटा शामिल हैं. जानकारी देते पूर्व सरपंच अब्दुल मन्नान ने बताया कि घायल महिला रोशन बेगम अपने 3 साल के पुत्र फैयाज को लेकर खेत में बकरी बांध कर घर लौट रही थी. तभी कर्बला हाट के समीप एक अनियंत्रित मारुति ऑल्टो कार ने ठोकर मार दी. इस हादसे में मां-बेटा व कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. कार सवार घायल व्यक्ति की पहचान पूर्णिया के रामानंद मंडल के 40 वर्षीय पुत्र हरदेव मंडल के रूप में की गयी जो किसी कार्य से अपने ड्राइवर दीपक कुमार के साथ बहादुरगंज जा रहा था. वहीं चालक दीपक कुमार को मामूली चोटें आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैसा लाया गया है. वहीं घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन