शिक्षा जगत में अविस्मरणीय रहा है माता सावित्रीबाई फुले का कार्य
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जयंती समारोह
विज्ञापन
जयंती समारोह
पूर्णिया. स्थानीय आंबेडकर सेवा सदन के सभागार में बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय मूल निवासी संघ की ओर से माता सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता संस्थापक सदस्य अंबेडकर सेवा सदन शंभू प्रसाद दास ने की. मंच संचालन भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव कर रहे थे. सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कार्य किया गया. वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चाएं की. सभा को संबोधित करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह राजद के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर आलोक कुमार ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थी. शिक्षा जगत में इनका कार्य अविस्मरणीय रहा है. जिस काल में शुद्रों एवं स्त्रियों के लिए शिक्षा पाना पूर्णतः वर्जित था,उस समय उनके द्वारा कई बालिका विद्यालयों की स्थापना की गयी थी.समाजसेवी जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में माता सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में भी अव्वल कार्य किया, जो विश्व के इतिहास में शायद ही ऐसा उदाहरण कहीं देखने को मिल पाएगा. आज हम उनके कृतित्व को नमन करते हैं. माले नेतामो. इस्लामुद्दीन ने भी माता सावित्रीबाई फुले के प्रति कृतज्ञता अर्पित करते हुए कहा कि वे समाज के सभी वर्गों के प्रति स्नेहिल भावनाएं रखा करतीं थीं. उन्होंने कई विद्यालयों औषधालयों एवं अनाथालयों की भी स्थापना की थीं. समाजसेवी महेश्वरी प्रसाद मेहता, संजीव कुमार नेताजी, किसान नेता अनिरुद्ध प्रसाद मेहता, श्याम बाबू कुशवाहा धम्माचार्य, प्रदीप पासवान, जीन्नत लाल राम अध्यक्ष अंबेडकर सेवा सदन, अधिवक्ता शहाबुद्दीन ने भी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर नाथो प्रसाद यादव, विनोद कुमार यादव, सिद्धार्थ राय, मोहम्मद सहीम अंसारी, मोहम्मद सफाक, अभिजीत कुमार, केसर पासवान, सत्यनारायण रजक, राजेंद्र बौद्ध,रामनारायण यादव, रामावतार प्रसाद यादव ,यमुना प्रसाद मुर्मू ,अधिवक्ता तपेश चंद्र यादव , प्रवीण कुमार राय, मोहम्मद शाहबाज, अंजनी साह, नवल कुमार ,नवीन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.फोटो. 4 पूर्णिया 2- मौके पर मौजूद सदन के सदस्य एवं अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










