पंचायत समिति की बैठक में योजनाओं पर चर्चा
धमदाहा
धमदाहा. धमदाहा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक की अध्यक्षता धमदाहा प्रमुख केंदुला देवी ने की. बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार, बीडीओ प्रकाश कुमार, उप प्रमुख चन्द्रकांत मुखिया ,अंचलाधिकारी कुमार रविन्द्रनाथ ठाकुर , सभी विभाग के कनीय अभियंता उपस्थित थे. धमदाहा प्रखण्ड के 20 पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.धमदाहा बीडीओ प्रकाश कुमार ने प्रखंड में चल रही सभी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की.बैठक में बिजली, स्वास्थ्य ,सहकारिता शिक्षा ,आंगनबाड़ी सहित विभिन्न मसलों से अवगत कराया .इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए