बकाया एरियर समेत अन्य समस्याओं को लेकर डीईओ से मिले शिक्षक संघ के प्रतिनिधि
डीइओ से मिलते प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया में विशिष्ट शिक्षकों ने बकाया एरियर और अन्य समस्याओं को लेकर डीईओ से मुलाकात की। विभाग ने अगले सप्ताह तक भुगतान का आश्वासन दिया है।
पूर्णिया : बिहार राज्य संयुक्त शिक्षक संघ पूर्णिया के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष दीपक सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों के बकाया एरियर समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की.
आपके शहर में
डेढ़ साल बाद भी एरियर भुगतान लंबित
संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि विशिष्ट शिक्षक बनने के करीब डेढ़ वर्ष बाद भी सैकड़ों शिक्षकों को पूरा बकाया एरियर नहीं मिला है. 2022 में योगदान देने वाले विशिष्ट शिक्षकों को जुलाई में वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलना था, लेकिन इंक्रीमेंट देने के बाद वापस ले लिया गया. विशिष्ट शिक्षक से प्रधान शिक्षक बने शिक्षकों और कई विद्यालय अध्यापकों का एरियर भी लंबित है.
प्रोन्नति का लाभ देने की भी मांग
संघ ने विशिष्ट शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ देने की मांग भी की. शिक्षकों का कहना है कि 15 अगस्त तक सभी प्रकार के एरियर भुगतान के आश्वासन के बावजूद अब तक भुगतान नहीं हो सका है. संघ ने इन समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को आवेदन दिया है.
अगले सप्ताह से भुगतान का आश्वासन
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ से जल्द एरियर भुगतान शुरू करने की मांग की. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह से एरियर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और अन्य मांगों का भी जल्द समाधान किया जाएगा. संघ ने चेतावनी दी कि यदि अगले सप्ताह भुगतान शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा.
प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष चंदन कुमार साह, जिला सचिव जितेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, आजाद हुसैन अंसारी, कार्यालय सचिव संजीव कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए