सद्गुरुदेव आचार्य धर्मस्वरूप साहेब की चौथी पुण्यतिथि पर उमड़े श्रद्धालु, भंडारे का हुआ आयोजन
मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भक्त | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया में सद्गुरुदेव आचार्य धर्मस्वरूप साहेब की चौथी पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया गया। संतों ने उनके मानवतावादी विचारों को याद किया।
पूर्णिया : कोर्ट स्टेशन स्थित जीवन ज्योति केंद्र, संत कबीर नगर में सद्गुरुदेव आचार्य धर्मस्वरूप साहेब की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से उनके अनुयायी और श्रद्धालु पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
आपके शहर में
भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. संत-महात्माओं ने सद्गुरुदेव के जीवन, विचारों और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद किया.
मानव कल्याण और सेवा का दिया संदेश
संत महंत जितेंद्र साहेब ने कहा कि सद्गुरुदेव मानवता के सच्चे पुजारी थे. उन्होंने अपना जीवन मानव कल्याण, प्रेम, सेवा और सद्भावना के संदेश के लिए समर्पित किया. संत जयस्वरूप साहेब ने कहा कि सद्गुरुदेव ने संत कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ अंधविश्वास, पाखंड और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया.
कार्यक्रम में संत संजीवन साहेब, संत सागर जी साहेब, रामस्वरूप साहेब, संत रतनस्वरूप शास्त्री, संत वीरेंद्र साहेब समेत अन्य संतों ने सद्गुरुदेव को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए