वीवीआरएस में गूंजा एनसीसी का जोश, कैडेट्स ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
कार्यक्रम में भाग लेते एनसीसी कैडेटस एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया के विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल में एनसीसी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने कैडेट्स को राष्ट्रसेवा और अनुशासन के लिए प्रेरित किया।
पूर्णिया : विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल (वीवीआरएस), परोरा में एनसीसी ग्रुप कमांडर के दौरे और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 एनसीसी कैडेट्स और 100 सीटीओ, एएनओ, जीसीआई व पीआई ने हिस्सा लिया.
आपके शहर में
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीसी ग्रुप भागलपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल रहे. उनके साथ 35 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल उमेश क्षेत्री समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. विद्यालय के सचिव इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा और प्रधानाचार्य निखिल रंजन ने अतिथियों का स्वागत किया.
कार्यक्रम में मिमिक्री, गीत, समूह गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कैडेट्स और अतिथियों का उत्साह बढ़ाया. विद्यालय के सचिव ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए