पोल से सोलर लाइट की हुई चोरी
बनमनखी
प्रतिनिधि, बनमनखी . प्रखंड के धरहरा चकला भुनाई पंचायत मोहनिया पूर्वी टोल वार्ड नं 5 में रोड किनारे स्थित बिजली पोल के खंभे पर लगे सोलर लाइट की बीती रात चोरी कर ली गयी. इस बाबत मोहनिया पूर्वी वार्ड नं 5 के वार्ड सदस्य सुबोध कुमार साह ने बनमनखी थाना को आवेदन देकर घटना की सूचना दी. वार्ड सदस्य सुबोध कुमार साह ने बताया कि दो माह पूर्व वार्ड नं 5 में योगेंद्र साह के दरवाजे के आगे मुख्यमंत्री योजना के तहत बिजली के खंभे से सोलर लाइट लगाया गया था. सोलर लाइट की अनुमानित कीमत 36 हजार है. बीती रात में अज्ञात चोर ने सोलर लाइट चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस बाबत अपर थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि सोलर लाइट चोरी की घटना के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में घटना की जांच की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए