बहनों ने भाईयों के कलाई पर बांधी राखी

Updated:
विज्ञापन

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ क्षेत्र में मनाया गया.

विज्ञापन

जलालगढ़. भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ क्षेत्र में मनाया गया. मौके पर बहनों ने भाई के कलाई पर राखी को बांधी. राखी बांधने के पहले बहन ने भाई के माथे पर तिलक व अक्षत लगाया. वहीं भाई ने बहन को इस राखी के बदले स्नेह भरा उपहार स्वरूप भेंट दिया. बड़े भाई के छोटी बहन ने पैर छूकर आशीष लिया, वहीं छोटे भाई ने बड़ी बहन के पैर छूकर आशीष लिया. इस अटूट परम्परा को लेकर दूर दराज क्षेत्र से भाई-बहन राखी बांधने व बंधवाने के लिए पहुँचा. मौके पर राखी के साथ मिठाई की दर्जनों दुकानें बाजार में सजी नजर आए. जहां खरीददार द्वारा जमकर खरीददारी हुई. त्योहार को लेकर छोटे भाई बहन में खासा उत्साह का माहौल देखा गया. वहीं राखी की गीत-संगीत से लोगों को आनंदविभोर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन