किराना दुकान में चोरी करते धराया

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थानाक्षेत्र

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बेलोरी स्थित रेलवे गुमटी के पास सोमवार रात्रि विक्रम दत्त के घर और दुकान में बीती रात्रि चोरी करते हुए चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. दुकानदार विक्रम दत्त ने लिखित आवेदन थाना में दिया .उन्होंने बताया कि हम अपनी किराने की दुकान में सोए हुए थे. बाहर से ताला तोड़ अंदर दुकान में चोर घुसा और सारा सामान निकलने लगा. आवाज होने पर हम उठे और देखे कि एक आदमी दुकान का किराना का सामान चोरी कर रहा है .जब हम रोकने गए हैं तो हमारे साथ मारपीट करने लगा. हम हल्ला किये तो ग्रामीण जुट गये. ग्रामीणों की मदद से चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. आरोपी 10 हजार से अधिक का सामान चोरी कर भाग रहा था. वहीं थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि बीती रात्रि चोरी करते हुए एक चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया गया है . फोटो – 15 पूर्णिया 17- बरामद चोरी का सामान

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन