बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में छात्र राजद ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Dec 2024 6:28 PM
बीपीएससी
पूर्णिया. पटना में आंदोलनरत बीपीएससी छात्रों के समर्थन में छात्र राजद के पूर्णिया विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना थाना चौक पर दिया गया.इस अवसर पर राजद के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास ने कहा कि सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है. पूरे बिहार के छात्र युवा बेरोजगार हैं. युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की 17 महीने की सरकार में जितने रोजगार मिले उतने एनडीए के 17 साल की सरकार में भी नहीं मिले. धरना में पीयूष पुजारा, संभव कुमार उर्फ अंकुर यादव, चाहत यादव, आदर्श झा, करण यदुवंशी, सागर सुनील, मिहिर, नीलकमल, सैयद मोहसिन, निखिल कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, सुमन कुमार यादव, अमोद कुमार यादव, सदरे आलम, शाहनवाज आलम, मोहम्मद सैफुल, सन्नी यादव, राकेश यदुवंशी, राकेश यादव आदि शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










