पूर्णिया में 37 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक ट्रेनिंग सुविधा

Updated:
विज्ञापन

निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते विधायक विजय खेमका | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया में 37 करोड़ की लागत से आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है. वेटलिफ्टिंग, साइक्लिंग, बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

पूर्णिया : पूर्णिया के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रंगभूमि मैदान के पास करीब पांच एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है. बिहार सरकार के खेल विभाग की ओर से लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना का विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें प्रोजेक्ट रिपोर्ट और निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी.

विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग और साइक्लिंग के प्रशिक्षण केंद्र बनेंगे

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित इस परियोजना के तहत स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया जा रहा है. यहां वेटलिफ्टिंग और साइक्लिंग के प्रशिक्षण केंद्र के साथ बैडमिंटन, वॉलीबॉल, जिम सहित विभिन्न खेलों के अभ्यास और प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है.

निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माणाधीन वेलोड्रम ट्रैक, मल्टीपर्पज हॉल, प्रशासनिक भवन, मल्टीस्पोर्ट्स कोर्ट, यूटिलिटी ब्लॉक और इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित अन्य हिस्सों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का निर्देश दिया.

सीमांचल के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

विधायक विजय खेमका ने कहा कि स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पूर्णिया के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण देने और उनकी प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इससे पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि पूर्णिया में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए नेशनल फुटबॉल ग्राउंड, आर्चरी रेंज, नेशनल क्रिकेट ग्राउंड और स्विमिंग पूल परिसर के निर्माण की दिशा में भी प्रयास किये जा रहे हैं. इन परियोजनाओं को खेलो इंडिया योजना के माध्यम से विकसित करने की योजना है.

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे खेल प्रेमी

निरीक्षण के दौरान जिला खेल पदाधिकारी, विभागीय डीपीएम और निर्माण एजेंसी के कनीय अभियंता ने परियोजना की जानकारी दी. मौके पर भाजपा नेता गोपाल सिन्हा, अजीत सिन्हा, राकेश शर्मा, विनोद सिन्हा, राकेश सिंह उर्फ सोनू सहित खेल प्रेमी गौरव कुमार, मुकेश चौधरी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन