SIR के खिलाफ सड़क पर उतरी TMC, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, मार्च रोकने पर हुआ हंगामा

Updated:
विज्ञापन

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता. फोटो : एएनआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

TMC SIR Protest: SIR के खिलाफ कोलकाता के राजाबाजार में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. पुलिस ने प्रस्तावित मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद रैली की अनुमति, पुलिस व्यवस्था और केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी.

विज्ञापन

TMC SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बंगाल में भी राजनीतिक टकराव शुरू हो गया है. मंगलवार को कोलकाता के राजाबाजार में तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. पार्टी राजाबाजार से पार्क सर्कस तक मार्च निकालना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.

विज्ञापन

राजाबाजार में प्रदर्शन, भाजपा और CEC के खिलाफ नारेबाजी

मार्च रोके जाने के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने राजाबाजार में ही प्रदर्शन किया. भाजपा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारे लगाये. पार्टी के विधायक कुणाल घोष ने दावा किया कि यह मार्च तृणमूल की छात्र और युवा शाखा ने आयोजित किया था और पुलिस को ई-मेल के जरिये इसकी जानकारी दी गयी थी.

कुणाल घोष का आरोप- शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा

कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि सुबह से ही पुलिस और केंद्रीय बल के जवान प्रदर्शन में शामिल होने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को रोक रहे थे. उन्होंने कहा कि तृणमूल ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही है. घोष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ‘वोट चोरी’ करने का आरोप भी लगाया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में चाकू लेकर आयी महिला ने ममता बनर्जी पर की हमले की कोशिश! तृणमूल ने पूर्व सीएम की सुरक्षा पर उठाये सवाल

पुलिस आयुक्त बोले- रैली के लिए लिखित आवेदन जरूरी

तृणमूल कांग्रेस के आरोपों पर कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद ने कहा कि उन्हें इस रैली के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी. उन्होंने आयोजकों से लिखित आवेदन देने और प्रस्तावित मार्ग, संभावित भीड़ तथा जरूरी व्यवस्थाओं पर प्रशासन के साथ चर्चा करने को कहा. उन्होंने कहा- मैं सिर्फ पोस्टर देखकर कोई फैसला नहीं कर सकता. रैली के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति का आवेदन देना जरूरी है.

कोलकाता केे राजाबाजार में प्रदर्शन करते टीएमसी कार्यकर्ता. फोटो : एएनआई
कोलकाता केे राजाबाजार में प्रदर्शन करते टीएमसी कार्यकर्ता. फोटो : एएनआई

शुभेंदु अधिकारी ने रैली की जगह पर कसा था तंज

इससे पहले सोमवार को शुभेंदु अधिकारी ने प्रस्तावित रैली पर तंज कसते हुए कहा था कि आयोजकों ने इसके लिए ‘बहुत अच्छी जगह’ चुनी है. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने कोलकाता के पुलिस आयुक्त को दुर्गा पूजा के जश्न के दौरान रैली की अनुमति नहीं देने और जरूरत पड़ने पर केंद्रीय बल तैनात करने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें: CJP Protest: रिहा होते ही दिल्ली पुलिस पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- हमें किडनैप किया, अपराधी जैसा व्यवहार किया

तृणमूल ने सोशल मीडिया पर उठाये सवाल

शुभेंदु अधिकारी की टिप्पणी के बाद तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया. पार्टी ने पूछा कि शुभेंदु अधिकारी शांतिपूर्ण विरोध मार्च की अनुमति नहीं देने की बात क्यों कर रहे हैं और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केंद्रीय बल तैनात करने की धमकी देने का क्या मतलब है. यह लोकतंत्र है या मजाक?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola